देहरादून, अगस्त 2 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड और गौ रक्षा सेवा संगठन की ओर से रविवार को घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर दर्शन लाल चौक परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम और गौ माता के चित्रों के पूजन के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित शशि वल्लभ शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश पारीक, गौ रक्षा सेवा सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित रवि शर्मा और बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल शर्मा का अंगवस्त्र, पुष्पमाला और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि महासभा वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और जनहित में हजारों पौधों का वितरण एवं रोपण कर रही है। यह भी पढ़ें- हरेला हरि...