देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून। हरिद्वार में 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित 25वीं उत्तराखंड राज्य मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में नेगी प्रो बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। शिवांश लोहान ने अंडर-13 एकल व युगल, अद्विका मेहर ने अंडर-11 एकल व युगल, त्रिशिका रजौरे ने अंडर-13 युगल और नितांत रावत ने अंडर-11 एकल व युगल में स्वर्ण पदक जीते। नितांत ने अंडर-13 युगल में कांस्य भी हासिल किया। चारों खिलाड़ी अब छत्तीसगढ़ और पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सान्विका का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...