Dehradun News: बैकुंठ चतुर्दशी मेले में 28 विद्यालयों ने मार्चपास्ट में दिखाया दमखम
देहरादून, नवम्बर 24 -- Dehradun News: श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दूसरे दिन स्कूलों की मार्चपास्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर निगम क्षेत्र के 28 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सीनियर एवं जूनियर वर्ग में प्रतिभाग कर अनुशासन, एकजुटता और उत्कृष्ट परेड कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक कदमताल और अनुशासित परेड से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मौके पर महापौर आरती भंडारी, भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट, पूर्व सैनिक एवं पार्षद दिनेश पटवाल, अंजना डोभाल, झाबर सिंह और पंकज सती सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हेमा नेगी करासी के जागरों और भजनों से भक्तिमय हुई बैकुंठ चतुर्दशी मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.