देहरादून, अक्टूबर 7 -- Dehradun News: रायपुर पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे 10-10 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने बैंक में बंधक रखी जमीन का सौदा कर एक महिला से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। 28 अप्रैल 2025 को नेसविला रोड निवासी लक्ष्मी अग्रवाल ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उर्मिला शर्मा निवासी अमन विहार, सहस्त्रधारा रोड ने राजपुर क्षेत्र स्थित अपनी जमीन का सौदा उनसे 45 लाख रुपये में किया था। 40 लाख रुपये लेने के बाद उर्मिला अचानक गायब हो गई। छानबीन में पता चला कि उक्त जमीन पर पहले से ही बैंक का 18 लाख रुपये का लोन था। इस मामले में पुलिस ने उर्मिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में उर्मिला के साथ उसके पति सुभाष चंद्र शर्मा और बेटे दीपक श...