देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: मसूरी रोड स्थित पेसलवीड स्कूल संचालक परिवार में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल संचालन में शामिल शरद कश्यप ने अपने ही पिता और भाई पर फर्जीवाड़े से बैंक में खाता खुलवाकर करोड़ों रुपये के हेरफेर के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। शरद ने राजपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके भाई आकाश कश्यप और पिता प्रेम कश्यप ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर इंडसइंड बैंक में उनके नाम से एक फर्जी संयुक्त खाता खुलवाया। यह खाता चार फरवरी 2012 से संचालित था। उस समय शरद भारत में मौजूद ही नहीं थे। शिकायतकर्ता के अनुसार न तो उन्होंने कोई केवाईसी दस्तावेज दिए और न ही खाता खोलने के लिए हस्ताक्षर किए। इस खाते के जरिए लाखों रुपये का लेन-देन किया गया। जिसमें उनके पिता को भी भुगतान हुआ। बैंक प्रबंधन के जानकारी न देने और ...