देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: देहरादून। एक्सिस बैंक की जीएमएस रोड शाखा में एक महिला कर्मचारी ने ग्राहक के क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट से 5000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। वनस्थली, बल्लूपुर निवासी उज्जवल जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते छह नवंबर को वह क्रेडिट कार्ड का भुगतान करने बैंक गए थे। वहां कर्मचारी मनीषा तिवारी ने उनके रिवॉर्ड प्वाइंट को 5000 रुपये के अमेजन गिफ्ट वाउचर में बदला और चालाकी से वाउचर के गुप्त कोड की फोटो लेकर उसे खुद इस्तेमाल कर लिया। पीड़ित को इसका पता तब चला जब उन्होंने वाउचर का उपयोग करना चाहा। कस्टमर केयर और साइबर पुलिस से की गई खोज के बाद पता लगा कि वाउचर का इस्तेमाल उसी बैंक कर्मी ने किया था। एसओ शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचानी मनीषा तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी ह...