देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता भर्ती और रिजल्ट सहित 16 मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भर के युवाओं ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स तिराहे पर ही रोक दिया। जहां बेरोजगारों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। बेरोजगारों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर करीब आधे घंटे हंगामा भी किया। बाद में वे सड़क में ही धरने पर बैठ गए। करीब पांच घंटे बाद कार्मिक सचिव से लिखित आश्वासन पर आंदोलन टाला गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दून में मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं ने निकाली महारैली, सचिवालय कूचसचिवालय कूच और पुलिस से टकराव उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सुबह दस बजे ही प्रदेश भर से आए युवा परेड ग्राउंड में जमा होने लगे थे। संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल और संरक्षक बॉबी पंवार के नेतृत्व में दोपहर 12 ...