देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में एक बेटे ने साथियों संग मिलकर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई की। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है।केहरी गांव निवासी बुजुर्ग धर्म सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा सुभाष कुछ असामाजिक तत्वों की संगत में आकर उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रहा है। आरोप है कि बीते 28 मार्च को सुभाष अपने पांच अन्य साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: घर में घुसकर हमले में पड़ोसियों पर कोर्ट के आदेश पर केस मारपीट में...