देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र लगाकर एमबीबीएस में बेटियों को दाखिला दिलाने वाले तीन आरोपी पिता पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इन तीन गिरफ्तारी के साथ इस फर्जीवाड़े में अब तक कुल आठ आरोपी जेल जा चुके हैं। कुछ और गिरफ्तारियां भी एसआईटी जल्द कर सकती है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एसआईटी ने यह कार्रवाई मामले में रायपुर और क्लेमनटाउन थानों में दर्ज मुकदमों में की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार उम्र 48 वर्ष निवासी बडकता थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर, जगपाल सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नौ, केशवनगर, लक्सर जिला हरिद्वार और रामपाल सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी मोहल्ला चौहाना, किरतपुर, जिला बिजनौर के रूप में हुई। इनसे पूछताछ में गिरोह के काम करने के तरीके को लेकर खुलासे हुए ...