देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। तपोवन एन्क्लेव, आमवाला तरला में पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग माता-पिता और एक युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई। आरोप पीड़ित ने अपने भाई और भाभी पर लगाया है। रायपुर थाना पुलिस ने मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि सुमित कुमार शाह ने तहरीर दी। कहा कि 23 जून की रात करीब सवा आठ बजे जब वह घर लौटे तो उनके भाई प्रदीप शाह और भाभी काजल शाह वृद्ध माता-पिता के साथ गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने सुमित के साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि भाभी काजल शाह ने सुमित के बाल खींचे, चेहरे पर नाखून मारे और मारपीट की। साथ ही दोनों ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित का दावा है कि मारपी...