देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: दून में एक परिवार ने 87 वर्षीय बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए जिस नर्सिंग स्टाफ को काम पर रखा था वही घर से हजारों की नकदी और जेवर चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि तराला आमवाला, ननूरखेड़ा स्थित मानस गंगोत्री एन्क्लेव निवासी पूजा बडोला ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने सात अगस्त को जस्ट डायल पर नर्सिंग स्टाफ तलाशा था। इसके बाद धीरज नाम के व्यक्ति का फोन आया। नौ अगस्त को अमेरिकन होम नर्सिंग कंपनी की ओर से राजवर्धन नाम का युवक उनके घर देखभाल के लिए भेजा गया। पहले दिन उसने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम किया। अगले दिन 10 अगस्त को वह सुबह काम पर आया और दोपहर में लंच करने के बहाने घर से निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसका...