देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर संयुक्त नागरिक संगठन की पहल पर पुलिस विभाग और दून के बुजुर्गों के बीच एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद में पुलिस को बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: राजावाला में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मानपुलिस विभाग का आश्वासन इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान और सुझावों के संकलन के लिए पुलिस विभाग पारस्परिक सामंजस्य से त्रैमासिक बैठकों का आयोजन करेगा। संवाद में एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि बुजुर्गों की कठिनाइयों के त्वरित निस्तारण के लिए विभाग हर संभव कदम उठाएगा। किसी भी आपात स्थिति या समस्या में वरिष्ठ नागरिक क...