देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि बुक्सा जनजाति बाहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करें।शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जनपद के बुक्सा जनजाति बहुल गांवों में योजनाओं की प्रगति को लेकर जानकारी ली। डीएम ने अफसरों को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि बुक्सा जनजाति के गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। शिविरों के माध्यम से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर तुरंत लाभान्वित किया जाए। इन गांवों में उज्ज्वला योजना, अंत्योदय योजना राशन कार्ड तथा आय, जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही शत...