देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: हरिद्वार। भेल स्थित सेक्टर-4 में रविवार देर रात जंगल से भटककर एक सांभर आवासीय क्षेत्र में पहुंच गया। सांभर सड़क किनारे आराम से घास चरता दिखाई दिया। देर रात अचानक रिहायशी इलाके में जंगली जीव को देखकर स्थानीय लोग और राहगीर हैरान रह गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियों की पुष्टी नहीं करता है। लोगों का कहना है कि आसपास के जंगल से भटककर सांभर आबादी में पहुंचा होगा। हालांकि कुछ देर बाद वह सुरक्षित वापस जंगल की ओर लौट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...