Dehradun News: बिल्केश्वर मार्ग पर घूम रहा हाथी
देहरादून, सितम्बर 5 -- Dehradun News: हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से निकल कर आबादी क्षेत्र में हाथी पहुंच गया। हाथी की दस्तक से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। काफी देर तक कूड़े के ढेर के पास खड़ा रहा। गनीमत रही के हाथी के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से कोई हादसा नहीं हुआ। काफी देर तक आबादी में घूमने के बाद हाथी जंगल में वापस लौट गया। हिल बाईपास बिल्केश्वर मार्ग राजाजी पार्क से सटा है। स्थानीय लोगों ने हाथी का वीडियो बनाया था जिसका वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.