देहरादून, जुलाई 31 -- Dehradun News: हरिद्वार। बिल्केश्वर कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक हाथी के पहुंचने से इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हाथी कॉलोनी की सड़कों पर घूमता नजर आया, जिसका वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हाथी रिहायशी क्षेत्र के बीच शांत तरीके से घूमता दिखाई दे रहा है। हाथी के पहुंचने की सूचना पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि अधिकांश लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखी। कुछ लोगों ने शुक्रवार को हाथी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...