Dehradun News: बिना एनओसी चल रहीं मीट दुकानों 45 हजार का जुर्माना
देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग ने अवैध और गंदगी फैलाने वाले मीट विक्रेताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। टीम ने आराघर चौक और चूना भट्टा क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाकर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र और लाइसेंस के संचालित दुकानों पर कार्रवाई की।निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी पर 45,250 रुपये का चालान काटा गया। जांच में पाया गया कि कई दुकानें बिना निगम की एनओसी के चल रही थीं। दुकानों में भारी गंदगी फैली थी और डीप फ्रीजर में पुराना मीट व चिकन स्टोर कर रखा गया था। इसके अलावा, बिजली कटने की स्थिति में बैकअप के लिए जनरेटर तक की व्यवस्था नहीं मिली। निगम प्रशासन ने सभी मीट विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि बरसात के मौसम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.