देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के बिधौली में रविवार को स्थानीय निवासियों और एक हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क और फिर हॉस्टल में घुसकर हुड़दंग मचाया गया। मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि बिधौली क्षेत्र में दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष उग्र होकर एक-दूसरे से मारपीट और गाली-गलौज करते रहे। सूचना मिलते ही बिधौली चौकी इंचार्ज जैनेंद्र सिंह राणा पुलिस टीम संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुरुआत में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने आर्यन पाटनी (21), अभय कोहली (21), नैथन (21), कृष उपाध्याय (20), युग नागर (21), अर्पित तोमर (19) औ...