देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिला बाल कल्याण समिति, टिहरी की ओर से मुनिकी रेती स्थित श्री दर्शन महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों व सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार ने बच्चों को समिति की कार्यप्रणाली, बच्चों के सर्वोत्तम हित में किए जा रहे प्रयासों और सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण में विकास होना समाज और शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम...