Dehradun News: बालावाला, नकरौंदा, नथुवावाला, मियांवाला में नहरों में पानी न आने पर रोष
देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बालावाला, नकरौंदा, नथुवावाला, मियांवाला में नहरों में पानी न आने के कारण किसानों ने रोष जताया। किसानों ने सिंचाई विभाग की एसडीओ से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।बुधवार को किसानों के सिंचाई विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन की सूचना पर उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सिंचाई विभाग ने बालावाला क्षेत्रमें पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर सिंह राणा ने बताया कि नथुवावाला, बालावाला, नकरौंदा, मियांवाला व उसके आसपास के क्षेत्रों में किसान खेतों में धान की रोपाई का कार्य कर रहे हैं लेकिन नहर में पानी न आने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नहरों में पानी के लिए किया जल सत्याग्रह खेतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.