Dehradun News: बालाजी फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्र
देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: बालाजी फाउंडेशन की ओर से रविवार को कालू सिद्ध मंदिर, कलूवाला भानियावाला में 17वें निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। संस्थापक डॉ. नरेश प्रसाद भट्ट ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें रक्तदाता कार्ड वितरित किए। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन अब तक करीब 1200 यूनिट रक्त एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचा चुका है। शिविर में युवाओं और महिलाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। मंदिर समिति ने सहयोग किया। कोषाध्यक्ष पुष्पा गैरोला, सचिव आशा गैरोला, उपाध्यक्ष कविता उनियाल, सुषमा देवी, उमेश चंद्र गैरोला और जयप्रकाश भट्ट ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.