देहरादून, जुलाई 4 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में बालक एवं बालिका वर्ग की मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सचिन और बालिका वर्ग में दिव्या ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...