देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: मसूरी,संवाददाता। बरसात के बाद पर्यटन नगरी मसूरी की सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका द्वारा कराया गया मरम्मत कार्य एक बारिश भी नहीं झेल पाया और सड़क पर लगाया गया डामर उखड़ गया है।शहर की मुख्य सड़कों पर बने गड्ढे हर दिन हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं, जिसमें लगातार दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। पहले कहा गया था कि बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत की जाएगी, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर गत दिवस लोक निर्माण विभाग ने पिक्चर पैलेस से मैसानिक लॉज व किंक्रेग तक सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य किया। लेकिन गुणवत्ता विहीन कार्य के कारण एक ही बारिश में सारी बजरी निकल गई और अब ये गड्ढे स्कूटी सवारों के लिए खतरा बन गए हैं। सड़कें फिर से पहले जैसी हो गई हैं। मसूरी निवासी पीएस ...