देहरादून, सितम्बर 5 -- Dehradun News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की में शुक्रवार से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। शनिवार तड़के करीब छह बजे बूंदाबांदी भी हुई। बादलों के छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय आसमान में घने बादल देखकर लोगों को भारी बारिश आशंका हुई। हालांकि, बूंदाबांदी के बाद फिलहाल बारिश नहीं हुई है। मौसम में आए बदलाव से सुबह के समय लोगों ने राहत महसूस की। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार सुबह मौसम ठंडा होने से राहत मिली। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 8 जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी, तीन दिन येलो अलर्ट; हरिद्वार में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी सुबह के समय सड़कों और बाजारों में भी मौसम के बदलाव का असर दिखाई दिया। लोगों को गर्मी ...