Dehradun News: बहन को परेशान करने का विरोध करने पर भाइयों पर हमला
देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सारथी विहार में बहन को परेशान करने का विरोध करने पर दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। थाना पुलिस ने मामले में सोमवार को 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अगस्त को वह अपने भाई के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में सारथी विहार के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें 6 से 7 टांके लगे हैं। पीड़ित के अनुसार, ये आरोपी पहले उनकी बहन को भी काफी परेशान करते थे। जब आरोपियों को ऐसा करने से रोका गया और समझाया गया तो उन्होंने रंजिश में इस हमले को अंजाम दिया। पीड़ित ने अपनी और अपनी बहन की जान को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.