देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विधायक सविता कपूर ने शुक्रवार को बसंत विहार के अमर शहीद विवेक गुप्ता चौक पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्थापित सोलर हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र का बड़ा केंद्र है और रोजाना हजारों पैदल यात्री और वाहन चालक यहां से गुजरते है। लेकिन इतने बड़े चौक पर अंधेरा अच्छा नहीं लगता था। उरेडा और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अभी तक 12 अलग-अलग स्थानों को चिन्हित कर सोलर हाई मास्ट लाइट लगाई है। इस अवसर पर भाजपा नेता अमित कपूर, पार्षद अंकित अग्रवाल, पार्षद रमेश काला, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, मनीष पाल लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...