Dehradun News: बसंत विहार में पता पूछने के बहाने 75 वर्षीय बुजुर्ग से चेन लूटी
देहरादून, अगस्त 16 -- Dehradun News: पॉश इलाके बसंत विहार फेज-दो में काला स्कूटर सवार बदमाश रास्ता पूछने के बहाने 75 वर्षीय एक बुजुर्ग चेन लूटकर फरार हो गया। लूटपाट के दौरान धक्का लगने से वृद्धा सड़क पर गिर पड़ीं। इसके बाद दो प्रयास में वह उठ भी नहीं पाईं। घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली है। उसकी तलाश जारी है। बसंत विहार फेज-दो निवासी विकास मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां राजरानी मित्तल (75) रोजाना की तरह 14 अगस्त की शाम घर के बाहर टहल रही थीं। इसी बीच एक बिना नंबर प्लेट वाली काली एक्टिवा पर सवार युवक उनके पास आया। उसने बुजुर्ग से किसी व्यक्ति का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। कुछ ही देर में आरोपी ने अचानक राजरानी की गर्दन पर झपट्टा मारा और सोने की चेन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.