देहरादून, अक्टूबर 7 -- Dehradun News: बसंत विहार में कर्नल के बंद मकान में हुई आठ लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी से चोरी गया पूरा सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी और पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर घटना खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्नल अमित कुमार क्षेत्री बसंत विहार के बसंत कुंज में रहते हैं। वह वर्तमान में एजुकेशन लीव पर अपने घर आए हुए हैं। बीते चार अक्टूबर को वह किसी निजी काम से बाहर गए थे। तभी चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली। मंगलवार को बसंत विहार थाना पुलसि ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार रात को ही नौ बजे चेकिंग के दौरान मालिक चौक से आगे शास्त्रीनग...