देहरादून, अगस्त 28 -- Dehradun News: विकासनगर। शुक्रवार को बल्लुपुर पौंटा हाइवे पर हिन्दूवाला के पास एक यूट्यूबर राइडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हेलमेट सिर से छिटक जाने और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का पंचायत भर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल सहसपुर कोतवाली प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे चौकी सभावाला पुलिस को सूचना मिली कि हिन्दूवाला के पास एक एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो वह एक युवक लहुलुहाल हालत में पड़ा हुआ था। पास में ही उसकी बाइक थी। बताया कि पुलिक ने युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि युवक की पहचान आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र मेहरबान निवासी बढ़ेडी राजपूतान रुड...