देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: भगवानपुर। भगवानपुर के धीरमाजरा गांव के पास बह रही बरसाती नदी में गुरुवार शाम नहाने के दौरान बहा 18 वर्षीय युवक शुक्रवार को मृत मिला। एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाकर युवक का शव नदी से बरामद किया। मृतक की पहचान साहिब पुत्र स्वर्गीय साजिद के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। तेज बहाव में वह बह गया था। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: नदी में डूबे लापता फैजान का शव बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...