देहरादून, सितम्बर 6 -- Dehradun News: कीर्तिनगर। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर के समीप देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार सभी लोग सुरक्षित है।

घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि देर रात कार दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। कार अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरी थी। कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया कि कार में जूना अखाड़े के ...