Dehradun News: बड़कोट के दुर्बिल गांव के पास पुल नहीं बनने से जान जोखिम में डालकर यमुना पार कर रहे ग्रामीण
देहरादून, सितम्बर 11 -- Dehradun News: बड़कोट। गांव तक सड़क तो पहुंची, लेकिन यमुना पर पुल बनाना विभाग भूल गया, जिससे वर्षों पहले बनी सड़क ग्रामीणों के लिए महज सफेद हाथी बनकर रह गई। हनुमानचट्टी के पास दुर्बिल गांव को जोड़ने के लिए वर्षों पहले सड़क तो बना दी गई, लेकिन यमुना नदी पर मोटर पुल का निर्माण आज तक नहीं हो सका। नतीजतन ग्रामीणों को रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। बीते दिवस को नदी पार करते समय स्थानीय निवासी सोबत सिंह का घोड़ा तेज बहाव की चपेट में आकर यमुना नदी में बह गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। बड़कोट तहसील क्षेत्र के हनुमानचट्टी के समीप दुर्बिल गांव के लिए वर्षों पहले ब्रीडकुल की ओर से सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि गांव तक सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.