देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर में लूटकांड के मामले में कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पटेलनगर पुलिसकर्मियों पर पुलिस हिरासत में सिद्धांत के साथ मारपीट का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।शनिवार को बजरंग दल के प्रांत संयोजक पूर्ण चंद्र जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर में एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर दो बजे समाप्त हुआ। बजरंग दल के प्रांत संयोजक पूर्ण चंद्र जोशी ने एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल से मुलाकात कर कहा है कि बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी को झूठे आपराधि...