Dehradun News: बछेली में महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने की अनुमति
देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: श्रीनगर, संवाददाता। खिर्सू विकासखंड के बछेली गांव के समीप तरूली में महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग जाम किया। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड लीना ग्रेवाल ने गुलदार को पिंजरे में पकड़ने और जरूरत पड़ने पर ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति दे दी है। इन प्रयासों के बावजूद गुलदार के पकड़ में नहीं आने और जनसुरक्षा के लिए खतरा बने रहने पर अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति भी दी गई है। यह अनुमति 15 दिनों के लिए मान्य होगी। वन विभाग के आदेश के अनुसार, 9 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे तरसली गांव की बीना देवी (50) पत्नी स्व. बालमुकुंद घास काट र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.