देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने त्वरित उपचार और जटिल सर्जरी के जरिए गंभीर हालत में पहुंचे तीन मरीजों की जान बचाई। इनमें सांस की नली में नुकीली कील फंसने वाली तीन साल की बच्ची, श्वास नली में प्लास्टिक का टुकड़ा फंसने वाला छह वर्षीय बच्चा और गले पर कांच से गहरा घाव लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव से जूझ रही 35 वर्षीय महिला शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफल उपचार कर मरीजों को नया जीवन दिया। तीन साल की मासूम बच्ची ने निगल ली कील, डॉक्टरों ने बताया यह भी पढ़ें- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने तीन साल की मासूम की जान बचाईबच्ची की सांस की नली से निकाली नुकीली कील दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन साल की मासूम बच्ची की जान बचा ली है। बच...