देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज मसूरी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। ओपी उनियाल ने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा है और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बच्चों से संवाद भी किया और उनकी प्रतिभा की सराहना कर कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं, इन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है, जो यहाँ के शिक्षक बखूबी कर रहे हैं। ...