Dehradun News: बंद नालों से स्लैब हटाने के निर्देश, आयुक्त ने लिया तैयारियों को जायजा
देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: लगातार हो रही बारिश के बीच नगर आयुक्त आलोक पांडेय ने शुक्रवार को शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दून अस्पताल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, आईएसबीटी और आईएसबीटी-कारगी मार्ग पर जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी-कारगी मार्ग पर कूड़ा और गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित सफाई निरीक्षक को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ समन्वय कर नालों पर रखे स्लैब हटाने तथा मलबा और अवरोध तत्काल साफ कराने के निर्देश भी दिए।इसके यह भी पढ़ें- Rampur News: नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.