देहरादून, जुलाई 27 -- Dehradun News: लक्ष्मीपुर, उम्मेदपुर में एक बंद घर से एक किलो चांदी और नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने में छह महीने का लंबा वक्त लग गया। बीते एक फरवरी को दी गई तहरीर पर प्रेमनगर थाने में 26 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी स्वाति उपाध्याय 31 जनवरी को अपने पति भोजराज और बेटी के साथ किशननगर स्थित ससुराल गई थीं। एक फरवरी की सुबह जब वे लौटीं तो मेन गेट बंद था। अंदर दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे थे। घर से 10 हजार रुपये नकद और करीब एक किलो चांदी के गहने चोरी हो गए थे। जिनमें कमरबंद, आठ पायल, 8 चांदी के सिक्के, अंगूठी, चेन, कान के टॉप्स और 24 बिछिया समेत अन्य गहने शामिल हैं। स्वाति ने चोरी वाले दिन यान...