देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: मोथरोवाला क्षेत्र के वेडिंग प्वाइंट में शनिवार रात हुई फ्रेशर्स पार्टी के दौरान दून यूनिवर्सिटी के एक छात्र पर जानलेवा हमला करने, कार में तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में सोमवार को सात नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बीते 12 सितंबर की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच हुई। जीएमएस रोड, कांवली गांव के निवासी और दून यूनिवर्सिटी के छात्र मयंक सुंद्रियाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट में पार्टी के दौरान कुछ लड़कों से उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने बंजारावाला और मोथरोवाला से अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया। जब वह अपना बचाव करते हुए वहां से निकलने लगा तो आरोपियों ने ईंट ...