देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: बाल यौन शोषण सामग्री फेसबुक पर शेयर करने के आरोपी पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। गृह मंत्रालय की नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। गृह मंत्रालय के अंतर्गत संचालित पोर्टल की टिपलाइन को शिकायत मिली थी कि फेसबुक पर बच्चों से संबंधित अश्लील (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) सामग्री इंटरनेट पर अपलोड और साझा की जा रही है। पुलिस ने मामले में आईपी एड्रेस को ट्रेस किया तो वह कुलदीप निवासी वार्ड नंबर 43, पटेलनगर के रूप में हुई। आरोपी ने एक फोटो और छह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इनमें करीब 5 से 6 वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील कृत्य दिखाया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिं...