देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत पिनस्वाड़ गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित फुलवारी थौल धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय थौल के समापन पर ग्रामीणों ने देवी-देवताओं की डोली के साथ नृत्य कर क्षेत्र की खुशहाली और प्रकृति संरक्षण की कामना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रजाति के फूलों को देवता के मंदिर में चढ़ाया।

उत्सव का आयोजन आषाढ़ माह की 20-21 गते को हर साल पिंस्वाड़ में हूण देवता के मंदिर प्रांगण में फुलवारी थौल का आयोजन किया जाता है। प्रकृति और मानव के बीच में आपसी समन्वय और प्रेम का यह पर्व पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र पंवार ने बताया कि गांव की महिलाओं द्वारा मंदिर के आसपास दुलर्भ ब्रह्मकमल, नैर-थुनैर, जंगली गुलाब सहित कई प्रजाति के फूलों को तोड़क...