Dehradun News: फायरिंग की घटना के विरोध में शराब ठेके पर प्रदर्शन, शिफ्टिंग की उठी मांग
देहरादून, जुलाई 4 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर क्षेत्र की छह नंबर पुलिया पर शुक्रवार रात हुई फायरिंग की घटना के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शराब के ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ठेके को आबादी से दूर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि ठेके के कारण क्षेत्र में आए दिन विवाद और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो रही है। मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारियों ने लोगों की बात सुनी। विभाग का कहना है कि फायरिंग की घटना के संबंध में विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.