Dehradun News: फाइनल में वाइनबर्ग और वुडस्टॉक की भिड़ंत
देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: मसूरी,संवाददाता। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान और मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से आयोजित अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता में वुडस्टॉक स्कूल और वाइनबर्ग एलन स्कूल ने फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला वाइनबर्ग और वुडस्टॉक के बीच होगा।बुधवार को सर्वे मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल में वुडस्टॉक स्कूल ने किक्स क्लब को कड़े मुकाबले में 4-3 से हराया। वुडस्टॉक की ओर से चारों गोल दिवित सिंह ने किए, जबकि किक्स क्लब की ओर से केशव ने दो और वरुण ने एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में वाइनबर्ग एलन स्कूल ने आरएन भार्गव इंटर कॉलेज को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वाइनबर्ग की ओर से कार्तिक, यूहान और मनन ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका मनवीर, मनोज, प्रिंस, राहुल, सेमुएल और परिवंद रावत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.