देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: खुद को फर्जीवाड़े से जमीन मालिक बताकर एक व्यक्ति से 8 लाख 75 हजार रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाशों से जान से मरवाने की धमकी भी दी। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि वसीम अहमद निवासी जवाहर कॉलोनी दीपलोक, बल्लूपुर मार्ग ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। बताया कि आरोपी शकील अहमद और उसका सहयोगी नदीम अहमद संगठित गिरोह चलाकर लोगों को ठगते हैं। 14 अक्तूबर 2020 को शकील अहमद ने खुद को बंजारावाला माफी स्थित एक जमीन का मालिक बताते हुए वसीम के साथ 8,75,000 रुपये में बेचने का एग्रीमेंट किया। आरोपियों ने चेक, ग...