Dehradun News: फर्जी जमीन मालिक बन रजिस्ट्री कराकर हड़प लिए 97 लाख
देहरादून, सितम्बर 15 -- Dehradun News: राजपुर इलाके में जमीन बेचने की डील कर एक व्यक्ति से 97 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों ने असली मालिक की जगह एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर जमीन की गिफ्ट डीड कराकर फर्जीवाड़ा किया। राजपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मूल रूप से दिल्ली के उत्तम नगर और हाल में राजेश्वर नगर, सहस्रधारा रोड में रह रहे करन शर्मा ने तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात किशनपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर संजय त्यागी से हुई थी। संजय ने उन्हें धोरण खास इलाके में 270 वर्गगज का एक प्लॉट दिखाया। उसकी डील 1.08 करोड़ रुपये में तय हुई। पीड़ित ने संजय की फर्म, उसके निजी खाते और उसके साथी प्रशांत राजोरा को अलग-अलग किश्तों में करीब एक करो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.