देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: नेहरूग्राम क्षेत्र में एक प्लॉट बेचने के नाम पर बीस लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों ने पीड़ित को जो प्लॉट बेचा वह पहले से ही बैंक में बंधक था। रायपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर और एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि चकतुनवाला, देवपुरम निवासी पंकज सिंह नेगी के अनुसार उन्होंने अगस्त 2023 में प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सकलानी के जरिए लोअर गढ़वाली कॉलोनी, नेहरुग्राम में 112.83 वर्गमीटर का एक प्लॉट 20 लाख रुपये में खरीदा था। यह जमीन टिहरी गढ़वाल निवासी शिक्षक धर्म सिंह के नाम पर दर्ज थी। पंकज ने पूरी रकम चुकाकर रजिस्ट्री करवा ली थी और बाद में दाखिल खारिज भी उनके नाम हो गया था। वर्ष 2025 में जब पंकज को मकान बनाने के लिए लोन की...