देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: एक तरफ लोग जहां जमीन धोखाधड़ी में केस दर्ज कराने के लिए एडी चोटी एक कर देते हैं, वहीं दूसरी रायपुर थाने में एक धोखाधड़ी में 15 दिन के भीतर दूसरा मुकदमा दर्ज हो गया है। दोनों मुकदमो में शिकायतकर्ता, घटनाक्रम और प्रतिवादी एक हैं। हिन्दुस्तान की ओर से थानाध्यक्ष संजीत कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने चूक स्वीकार करते हुए कहा कि इनमें एक केस बंद कर, एक की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। मामला चकतुनवाला, देवपुरम, रायपुर निवासी पंकज सिंह नेगी ने की धोखाधड़ी से जुड़ा है। पंकज ने कुछ दिन पहले एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। जिस पर उनका मुकदमा दर्ज हो गया। इसके बाद इसकी मामले में रायपुर थाने में कोर्ट का आदेश पहुंचा। इस आदेश पर भी बुधवार को रायपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। दोनों केस में आरोप है कि वह अपने भाई के साथ...