Dehradun News: प्रोजेक्ट साइट पर अवैध कब्जा और रंगदारी के आरोपियों पर केस
देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: ओल्ड मसूरी रोड पर चल रहे एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर अवैध कब्जा करने, तोड़फोड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि टिहरी हाउस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक विश्वास घई ने तहरीर दी। कहा कि उनका ओल्ड मसूरी रोड पर एम्परर्स कैसल नाम से प्रोजेक्ट बन रहा है। आरोप है कि बीते 12 मई को हरिचंद सिंह राणा नाम का व्यक्ति कुछ असामाजिक तत्वों के साथ साइट पर पहुंचा और वहां काम कर रहे मजदूरों को धमकाया। इसके बाद 25 मई को सुरेंदर कुमार नाम के व्यक्ति ने खुद को राणा का छोटा भाई पहलवान बताते हुए फोन पर संपत्ति खाली करने की धमकी दी। आरोप है कि बीते 31 मई को आरोपियों ने प्रोजेक्ट साइट पर लगे रेरा के डिस्प्ले बोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.