Dehradun News: प्रेमनगर में आधी रात को थार में लगी आग, जलकर हुई खाक
देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: प्रेमनगर में दशहरा मैदान के पास बुधवार देर रात एक थार कार में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जल उठी। आधी रात को आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 12:30 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम को रात 12:50 बजे एक स्थानीय कॉलर ने सूचना दी कि दशहरा ग्राउंड विंग नंबर-एक के पास खड़ी थार गाड़ी दिल्ली नंबर की कार में अचानक आग लग गई है। कार स्थानीय निवासी अमनदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह की है, जिसे उन्होंने आग लगने का पता लगने से कुछ मिनट पहले ही लाकर पार्क किया था। गाड़ी से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बुझाने का काफी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.