Dehradun News: प्रेमनगर पुल 16 दिन भी नहीं टिका, 'आप' ने उठाए कार्यप्रणाली पर सवाल
देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून। प्रेमनगर में 16 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत किया गया पुल 16 दिन भी नहीं टिक सका। इसके क्षतिग्रस्त होने पर आम आदमी पार्टी (आप), देहरादून कैंट ने कड़ा रोष जताया है। आप के वरिष्ठ नेता शरद जैन और कैंट अध्यक्ष वीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और इसे जनता की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि इस गंभीर लापरवाही के लिए मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, अधिकारी या स्थानीय विधायक में से आखिर कौन जिम्मेदार है?सोशल मीडिया पर भी सरकार की तीखी आलोचना हो रही है। आप ने सरकार से मामले की उच्च-स्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि करदाताओं के पैसे की बर्बादी और जानलेवा लापरवाही पर रोक लग सके।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.